मनोरंजन

परेश रावल की पत्नी है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस जो रह चुकी है मिस इंडिया, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में यूँ तो स्टार्स की कोई कमी नहीं है परंतु कुछ ऐसे स्टार भी इस बॉलीवुड की दुनिया में मौजूद है जिन्होंने अपने अभिनय के बदौलत लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्ही में से एक नाम मशहूर अभिनेता परेश रावल जी का भी आता है। पर्दे पर कभी तेजा बनकर तो कभी बाबू भैया बन कर दर्शकों के दिलों को जीत लेने वाले इस अभिनेता की बात करें तो इस अभिनेता ने अपने अभिनय के बदौलत लोगों को पर्दे पर खूब मनोरंजन करवाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 30 मई को उनका जन्मदिन आता है। ऐसे में आज हम आपको परेश रावल से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में आज से पहले आपको शायद ही मालूम होगा। तो चलिए जानते हैं परेश रावल से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में…परेश रावल की पत्नी है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस जो रह चुकी है मिस इंडिया, देखें तस्वीरें

आपको आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परेश रावल सिर्फ एक कलाकार हीं नहीं बल्कि एक पॉलिटिशियन भी है। 30 मई 1950 को मुंबई में जन्मे परेश रावल बीजेपी से लोकसभा सदस्य हैं। यह बात बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि परेश रावल ने बारिश 1979 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली स्वरूप सपंत के साथ शादी रचाई। वैसे तो स्वरूप सपंत भी काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया से जुड़ी हुई है।

बावजूद इसके वह अपने पति की तरह लोगों के बीच अपनी एक पहचान कायम नहीं कर सकी। आपको बता दें कि स्वरूप सपंत ने बॉलीवुड पर्दे पर आई फिल्म करिश्मा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्मों में काम किया।

बताया जाता है कि पर्दे पर आई उनकी पहली फिल्म में वह लोगों के बीच बिकिनी में नजर आई थी। इस फिल्म में वह कमल हासन और रीना रॉय जैसे अभिनेताओं के साथ नजर आई थी। उनकी बिकिनी सीन में उनके फिगर को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। उन दिनों उनकी यह तस्वीर लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। आपको बता दें कि बतौर एक मॉडल अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली स्वरूप सपंत अब तक बॉलीवुड के साथ-साथ फिल्म थिएटर में भी काम कर चुकी है।

कई सारी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करने वाली इस अभिनेत्री के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अपने बचपन के दिनों में यह अभिनेत्री एक झोपड़ी में रहा करती थी। बेहद गरीबी में अपना बचपन व्यतीत करने वाली इस अभिनेत्री ने अपने काम के बदौलत लोगों के बीच पहचान बनाने के साथ-साथ अपनी किस्मत को भी बदल डाला। छोटे से गांव में बेहद सादा जीवन जीने वाली इस अभिनेत्री का जीवन उस वक्त पूरी तरह से बदल गया जब पहली बार वह मिस इंडिया का खिताब जीतने में कामयाब रही।

ऐसा कहा जाता है कि पहली ही नजर में स्वरूप सपंत को देखने के बाद परेश रावल उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। अपना दिल दे बैठने के बाद उन्होंने उनसे विवाह करने का फैसला कर लिया और समय के साथ उनका यह सपना भी पूरा हो गया। शादी के बाद आज परेश रावल के दो बेटे हैं जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है।

Related Articles

Back to top button