मनोरंजन

पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, सालों बाद अब दिखती है ऐसी…

टीवी और फिल्म अभिनेत्री श्रुति सेठ 18 दिसंबर को अपना जन्मिदन सेलिब्रेट करती हैं। मुंबई में जन्मीं श्रुति एक वीजे रह चुकी हैं। श्रुति अपने काम के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

श्रुति ने अपनी पढ़ाई अशोक एकेडमी से की। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में ताज होटल से की। वहां वो गेस्ट रिलेशन एक्जिक्यूटिव थीं। मॉडलिंग में आने का उनका कोई इरादा नहीं था। वो महज इत्तेफाक से पहुंचीं। कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग के बारे में सोचने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने केवल पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की।

श्रुति ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इनमें क्लीन एंड क्लीयर मॉइश्चराइजर, टाटा होम फाइनेंस, पॉन्ड्स टैल्कम पाउटर, फ्रूटी, लाइफब्वॉय सोप, एलजी और एयरटेल प्रमुख हैं। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद श्रुति ने टीवी की ओर रुख किया।

चैनल वी पर श्रुति ने वीजे के तौर पर काम करना शुरू किया। साल 2001 में श्रुति ने सीरियल ‘श्श्श… कोई है’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘मान’, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘कुछ कर दिखाना है’, ‘धक-धक इन दुबई’, ‘रिश्ता डॉट कॉम’ और ‘बाल वीर’ जैसे सीरियल में काम किया। सीरियल ‘शरारत’ में श्रुति को काफी पसंद किया गया था। वो आमिर खान-काजोल के साथ फिल्म ‘फना’ में दिखाई दी थीं।

श्रुति सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। कई मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। निजी जिंदगी की बात करें तो श्रुति ने साल 2010 में निर्देशक दानिश असलम से शादी की थी। 2014 में उन्होंने एक बेटी अलीना को जन्म दिया।

Related Articles

Back to top button