टॉप न्यूज़फीचर्डव्यापार

पार्टनरशिप को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगी टाटा, स्टारबक्स

starbucks_web_2016627_152447_27_06_2016एजेंसी/ मुंबई। टाटा सन्स और स्टारबक्स ने दुनियाभर में आपसी साझेदारी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगी। दोनों पक्षों ने इसके लिए कई नई संयुक्त पहल को अंतिम स्वरूप दिया है। कंपनियों के मुताबिक इन पहलों में अमेरिकी बाजार के लिए भारतीय कॉफी की खरीद, भारतीय स्टोरों के विशिष्ट चाय टीवाना ब्रांड पेश करना, टाटा के हिमालयन ब्रांड बाजार में पेश करना और 3,000 से ज्यादा युवाओं को कार्यकुशल बनाना शामिल है।

टाटा संस के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पिछले हफ्ते स्टारबक्स के चेयरमैन व सीईओ होवार्ड शुल्ज से मुलाकात की और इन पहल को अंतिम स्व दिया। सभी पर आगे का काम साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। दोनों समूह अक्टूबर 2012 से देश में टाटा स्टारबक्स कॉफी चेन चला रहे हैं। देश के छह प्रमुख शहरों में इसके स्टोर 80 स्टोर हैं, लेकिन यह शुरुआती लक्ष्य से काफी कम है क्योंकि उन्होंने साल की पहली छमाही में 50 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा था।

शुल्ज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘अब भारत के छह शहरों में स्टारबक्स के 80 से अधिक स्टोर हैं। टाटा के साथ भारत में नए ग्राहक वर्ग के लिए बेहतरीन कॉफी पेश कर हम खुश हैं।’ पहली बार स्टारबक्स भारत में तैयार कॉफी पेश करेगी, जिसे टाटा नल्लोर एस्टेट से खरीदा जाएगा।

Related Articles

Back to top button