मनोरंजन

पार्टी में जाते हुए नॉर्मल थी करीना लौटते समय लड़खड़ाती दिखी

क्रिसमस पर कई सेलेब्स ने पार्टी रखी। सभी ने क्रिसमस पार्टी खूब इंजॉय भी किया। लेकिन इस दौरान करीना कपूर को जिस हालत में देखा गया उससे ये साफ पता चल रहा था कि उनपर पार्टी का नशा कुछ ज्यादा ही चढ़ा हैं। जी हां क्रिसमस के मौके पर सोमवार देर रात सोशलाइट अनु दीवान के घर पार्टी हुई। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्रिटी पहुंचे।

इस पार्टी में हाल ही में साउथ अफ्रीका से बेटे तैमूर का बर्थडे मनाकर लौटे सैफ-करीना भी नजर आए। करीना जब पार्टी में पहुंचीं तो उस वक्त नॉर्मल दिख रही थीं, लेकिन लौटते समय सीढ़ियां उतरते वक्त उनके पैर लड़खड़ाते दिखे। करीना को देख नीचे खड़े सैफ ने फौरन उनका हाथ पकड़कर कार में बैठाया। इस दौरान करीना बैकलेस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

पार्टी में सलमान खान जहां कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ एक ही कार से पहुंचे तो वहीं अर्जुन-मलाइका भी नजर आए। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने दूरी बनाए रखी। अनु और सनी दीवान के घर हुई क्रिसमस पार्टी में शाहरुख की वाइफ गौरी खान, करन जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, चंकी पांडे और उनकी पत्नी, श्वेता बच्चन, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।

करीना कुछ दिनों पहले ही साउथ अफ्रीके के टूर से वापस आई हैं। बेटे तैमूर के जन्मदिन मनाने  के लिए पति और बेटे के साथ वो इस ट्रीप पर गई थी। जहां से उन्होंने कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें वो पति और बेटे के साथ अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करती साफ दिख रही हैं।

Related Articles

Back to top button