जीवनशैली

पीरियड से निकलने वाला खून का रंग बताता है बीमारियों के बारे में, लड़कियां जरूर पढ़ें

आमतौर पर महिलाओं को हर महीने पीरियड का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स का सामना करने की वजह से अक्सर उन्हें स्कूल और कॉलेजों में भी इनसे काफी ज्यादा परेशानियां हुआ करती है। पीरियड से जुड़ी बातें महिलाएँ अक्सर किसी के सामने खुलकर बोलने से कतराती हैं। क्योंकि आज के इस समाज में रहने वाले लोगों की मानसिकता में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है। आज से कुछ वक्त पहले की बात करें तो पर्दे पर पैडमैन नामक एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने पीरियड के ऊपर खुलकर अपनी बातें बताई थी। आज हम आपको पीरियड से जुडी एक ऐसी बात बताने वाले हैं जिससे कि आप सभी लोग पहले से अनजान होंगे। हम आपको बताएंगे कि आखिर आपके मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला खून का रंग आपके स्वास्थ्य से जुड़े कौन से गहरे राज को बयाँ करता है.पीरियड से निकलने वाला खून का रंग बताता है बीमारियों के बारे में, लड़कियां जरूर पढ़ें

ब्लड का हल्का रंग

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके मासिक धर्म के दौरान आपके शरीर से निकलने वाला खून हल्के रंग का है। तो ऐसे में यह इस ओर इशारा करता है कि आप पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों की माने तो लंबी पीरियड साइकिल वाले लोगों में ही इस तरह के ब्लड का फ्लो हुआ करता है। कुछ वक्त बाद इस ब्लड के रंग में भी बदलाव आ जाया करते हैं।

गाढ़े रंग का ब्लड

अगर आपके मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला खून का रंग गाढ़ा है तो ऐसे में यह इस ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में नए ब्लड की निर्माण प्रक्रिया जारी है।

गाढ़े भूरे रंग का ब्लड

अगर आपके पीरियड के दौरान गाढ़े भूरे रंग का ब्लड फ्लो हो रहा है तो ऐसे में इसका मतलब है कि आपके शरीर से निकलने वाला यह खून काफी लंबे वक्त तक आपके गर्भाशय में संग्रहित रहा है। काफी लंबे वक्त तक संग्रहित रहने के बाद आपके ब्लड की फ्लो हुई है। आपको बता दें कि आमतौर पर गाढ़े भूरे रंग के ब्लड का फ्लो सुबह के वक्त हुआ करता है।

रंग का फ्लो

अगर आपके पीरियड के दौरान आपके शरीर से बाहर निकलने वाले खून का रंग लाल है। तो ऐसे में यह इस ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में नए खून का निर्माण हो रहा है और आपके शरीर में बनने वाला यह ब्लड थोड़ी जल्दी आपकी शरीर से फ्लो हो चुका है। लाल रंग के ब्लड का पीरियड के दौरान बाहर आना आपकी स्वस्थ शरीर की ओर भी इशारा करता है। अगर आपके पीरियड के दौरान नारंगी रंग का ब्लड फ्लो होता है तो ऐसे में इसका यह अर्थ होता है कि आपका शरीर पूर्ण रुप से स्वस्थ नहीं है। जब आपका शरीर पूर्ण रुप से स्वस्थ नहीं होता तभी इस रंग के ब्लड का फ्लो महिलाओं के शरीर से हुआ करता है। आपकी जानकारी के लिए आपको यह बात भी बता दे कि यह किसी प्रकार की संक्रमण या फिर बीमारी की ओर भी इशारा किया करते हैं।

Related Articles

Back to top button