फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

पुणे : पत्नी की हत्या की, फिर सिर लेकर 15 मिनट तक घूमता रहा

beheadedपुणे (9 अक्टूबर) : पुणे के कात्रज इलाके में दिल दहला देने वाली घटना में एक अधेड़ शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद ये शख्स पत्नी का सिर धड़ से अलग कर 15 मिनट भीड़वाले इलाके में घूमता रहा। जिसने भी ये वीभत्स दृश्य देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया।

किसी के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चौकीदार का काम करने वाले 60 वर्षीय रामू चव्हाण(60) का अपनी पत्नी सोनूबाई (55) से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों भारतीय विद्यापीठ इलाके में बनी ओसियन सोसाइटी के सर्वेंट क्वॉर्टर में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह घर पहुंचा तो उसकी सोनूबाई से फिर एक बार कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ी कि रामू ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला बोल दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उसका मन इससे भी नहीं माना तो वह पत्नी का सिर लेकर सड़क पर आ गया और जोर-जोर से चिल्लाकर पत्नी की हत्या की कहानी लोगों से बताई।

पुलिस रामू को गिरफ्तार कर कात्रज पुलिस स्टेशन ले गई।

 
 
 

Related Articles

Back to top button