राष्ट्रीय

पुलिस ने आधी रात को विदेशी युवती को छेड़ा

दस्तक टाइम्स /एजेंसी
police crimeनई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी में वर्दी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां दो पुलिस वालों ने देर रात जर्मनी की एक महिला से पुलिस चौकी में बदसलूकी की। जानकारी मुताबिक किम नामक जर्मन महिला भोपाल में अपने मंगेतर के साथ इंटरनेट पैक रिचार्ज कराने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान रास्ते में दो पुलिसवाले ने महिला और उसके दोस्त को पूछताछ के लिए चौंकी ले गए। जहां पुलिसवालों ने महिला पर अश्लील कमेंट किए। महिला के साथ आए लड़के से उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी एक ऐसी ही दोस्त का इंतजाम कर दो। पूछताछ के नाम पर दोनों ने महिला को बहुत ही गंदे शब्द कहे।
रात को तीन बजे तक महिला और उसके दोस्त को थाने में बैठाए रखा। डरी-सहमी महिला रात को तीन बजे घर आई। वह सारी सारी रात सो नहीं पाई। अगले दिन विदेशी महिला ने पुलिसवालों के खिलाफ सीनियर अफसरों से इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह हिंदी समझती थी। जब पुलिसवालो को इस बात का पता लगा तो वह आंख झुकाकर नीचे बैठ गए। सीनियर अफसरों ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामलें की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पाए जाने पर दोनों पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button