राज्य

पूरे शहर पर होने लगी ‘सेब’ की बारिश, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

d_1480059017आपने आसमान से अब तक पानी, मछलियों, केकड़ों और मेंढकों की बारिश के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने ये सुना है कि आसमान से सेब की बारिश हुई हो। ये कोई मजाक नहीं, बल्कि सच में लोगों के घरों के ऊपर सेब की बारिश हो चुकी है। जानिए कहां हुई सेबों की बारिश।

इंग्लैंड में एक ऐसा शहर है जहां सेबों की बारिश हो चुकी है। कंवेन्ट्री नाम के इस शहर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक सुबह आसमान से सेबों की बारिश होने लगी।

आसमान से बरसी इस आफत ने पूरे शहर को रोक दिया था। जगह-जगह सेब पड़े होने के कारण सारे शहर में जाम लग गया। जहां नजर जाती सिर्फ सेब ही सेब नजर आते।

शहर में रहने वाले एक ड्राइवर के मुताबिक, जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला तो उनका पूरा गार्डन सेबों से भरा हुआ था। लेकिन जब उनकी नजर सड़क पर गई तो वह हैरान रह गए। क्योंकि सेब सिर्फ उनके घर पर ही नहीं बल्कि पूरे शहर पर बरसे थे।

सेब इतनी ज्यादा संख्या में बरसे थे इसलिए लोगों का कहना था कि इसे किसी ने प्लेन से फेंका होगा। लेकिन कुछ लोगों का मानना ये भी था कि एक प्लेन से इतने सारे सेब कोई कैसे बरसा सकता है।

Related Articles

Back to top button