दिल्लीब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जाने आज का भाव क्या है, आप के शहर का

 

नई दिल्ली : अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच देश में डीजल पेट्रोल के दाम काफी ऊंचे हो गए हैं| उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये की कमी की है, और पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को भाव एक-एक रुपये प्रति लीटर कम करने को कहा है. इससे कंपनियों पर 9,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा| भाजपा-एनडीए शासित राज्य सरकारों ने अपने यहां वैट-बिक्री कर में इसी के बराबर “2.50 रुपए प्रति लीटर” की कमी की है| केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, उत्‍तराखंड, गोवा, महाराष्‍ट्र और हरियाणा राज्यों ने वैट में 2.50 रुपये की कटौती की है| इससे इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की प्रभावी कीमत पांच रुपये प्रति लीटर कम हो गई है| दिल्ली ,पेट्रोल- 81.56 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 73 रुपए प्रति लीटर| गाजियाबाद, पेट्रोल- 78.93 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 70.96 रुपए प्रति लीटर| नोएडा, पेट्रोल- 79.13 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 71.14 रुपए प्रति लीटर| लखनऊ, पेट्रोल- 79 रुपए प्रति लीटर,डीजल- 71.04 रुपए प्रति लीटर| गोरखपुर, पेट्रोल- 78.96 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 71 रुपए प्रति लीटर|कोलकाता, पेट्रोल- 83.4 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 74.85 रुपए प्रति लीटर| मुंबई पेट्रोल- 87.02 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 77.5 रुपए प्रति लीटर| हैदराबाद, पेट्रोल- 86.45 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 79.4 रुपए प्रति लीटर| बेंगलुरु, पेट्रोल- 82.19 रुपए प्रति लीटर|
डीजल 73.37 रुपए प्रति लीटर| चेन्नई, पेट्रोल- 84.76 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 77.16 रुपए प्रति लीटर| गुजरात, अहमदाबाद पेट्रोल- 78.54 रुपए प्रति लीटर| डीजल- 76.28 रुपए प्रति लीटर| जम्मू-कश्मीर,पेट्रोल- 80.68 प्रति लीटर| डीजल- 71.68 रुपए प्रति लीटर|

Related Articles

Back to top button