National News - राष्ट्रीयफीचर्ड
पेरिस के बाद अब भारत में हाई अलर्ट जारी
दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद अब भारत सहित कई देशों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह हमला बिल्कुल मुंबई के 26/11 हमले जैसा है। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है। आईएसआईएस के भारत में पैर फैलाने की कई कोशिशों का खुलासा हो चुका है। ऐसे में सभी राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया है। दिल्ली और मुंबई में एजेंसियों को खासतौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। दिल्ली में फ्रांस दूतावास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि मुंबई में पेरिस की तरह ही आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थीष यहां भी आतंकियों ने उन्हीं स्थानों को निशाना बनाया था जहां ज्यादा से ज्यादा लोग मौजूद रहते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और रेलवे स्टेशन मुंबई में आतंकियों के निशाने बने थे।