उत्तर प्रदेशफीचर्ड

पौधारोपण से महत्वपूर्ण उसका संरक्षण : एडीआई

सह जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में ग्रीन प्लाटून ने किया पौधारोपण
वाराणसी। ‘‘ पौधारोपण से महत्वपूर्ण उसका संरक्षण है। हमने कितना पौधा लगाया यह महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण ये है हमने कितने पौधों का संरक्षण किया।वाराणसी के विद्यालयों को पौधारोपण के सन्दर्भ में मुहिम चलानी होगी। छात्र और अध्यापक इस दिशा में अपने अपने विद्यालयों में रोल माडल बन सकते हैं।’’ उपरोक्त बातें उदय प्रताप इंटर कालेज की ग्रीन प्लाटून द्वारा छात्रावास छॅ के समक्ष रविवार को नीम के पौधारोपण के अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गुप्ता ने कहीं। आपने आगे कहा – ‘‘ पर्यावरण प्रदूषण से यदि शहर को बचाना है तो इस सन्दर्भ में विद्यालयों को आगे आना होगा। विद्यालयों में सालभर पौधारोपण और उनका संरक्षण दोनो ही सम्भव है। एक छात्र एक पौधा, एक अध्यापक एक पौधा इस दिशा में मुहिम बन सकता है।’’
डा. धीरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य उदय प्रताप इंटर कालेज ने आपका स्वागत करते हुए आपरेशन हरियाली के अन्र्तगत ग्रीन प्लाटून द्वारा विद्यालय में किए जा रहे पौधारोपण के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी। आप दोनो ने मिलकर नीम के पौधों का रोपण किया। आपका सहयोग उपप्र्रधानाचार्य प्रेमनारायण सिंह ने किया। कुल दस नीम के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के पश्चात छात्र एवं एनसीसी कैडेटो ने मुख्यगृहपति सारनाथ सिंह के नेतृत्व में पौधों के लिए ईटों से ट्री गार्ड बनाकर पौधों को सुरक्षित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डा. अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अम्बिका सिंह, उमेश कुमार सिंह, डा. राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, आनन्द सिंह, रामानुज सिंह, कार्तिक राम,, द्विग्विजय नाथ सिंह,, बृजेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, बद्री सिंह एवं नीरज सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button