अन्तर्राष्ट्रीयदस्तक-विशेष

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व की दुनिया है कायल

narendra_modiलंदन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की भारतीय ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया कायल है। इसकी तसदीक ब्रिटिश ऑनलाइन शोध वेबसाइट ‘यूगोव यूके’ के अध्ययन में भी हो गया है। इसके मुताबिक मोदी भारत के सबसे अधिक और दुनिया के पांचवें लोकप्रिय शख्स हैं। इस प्रकार उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश को भी पीछे छोड़ दिया है। यूगोव ने अपने अध्ययन के आधार पर दुनिया के 20 लोकप्रिय पुरुषों और 20 महिलाओं की सूची जारी की है। पुरुषों में शीर्ष स्थान पर अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स हैं। वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। महिलाओं में हॉलीवुड स्टार और संयुक्त राष्ट्र की राजदूत एंजेलिना जोली शीर्ष पर हैं। उनके बाद पाकिस्तान की बाल अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफजई का स्थान है।

इस प्रकार हुआ अध्ययन : दिसंबर महीने में यूगोव ने 34 देशों के लोगों से नामांकन मांगे। यूगोव ने लोगों से अपील की कि वे उन पुरुषों और महिलाओं को नामांकित करें, जो जिंदा हैं और जिन्हें वे सबसे अधिक लोकप्रिय मानते हैं। इन लोगों से प्राप्त नामांकन के आधार पर 25-25 लोकप्रिय पुरुषों और महिलाओं की सूची तैयार की। इस सूची में वे शामिल थे, जिन्हें सबसे अधिक नामांकन मिले और कम से कम दो देशों के लोगों ने उन्हें सबसे लोकप्रिय बताया। दूसरे चरण में 23 जनवरी को लोगों से फिर से पूछा गया कि वे इस सूची में किन्हें सबसे लोकप्रिय मानते हैं। उत्तरदाता केवल एक व्यक्ति का ही चुनाव कर सकते थे। इससे आए नतीजों और पहले के मतों को समायोजित कर अंतिम निष्कर्ष निकाला गया।
सोनिया गांधी का जलवा बरकरार : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का असर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की लोकप्रियता पर नहीं पड़ा है। वह भारत की सबसे लोकप्रिय महिला के रूप में कायम हैं। हालांकि विश्व की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में उनका स्थान 13वां है। एजेंसियां

दुनिया के सबसे लोकप्रिय पुरुष
1) बिल गेट्स (उद्योगपति)
2) बराक ओबामा (अमेरिकी राष्ट्रपति)
3)शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति)
4) जैकी चेन (हॉलीवुड अभिनेता)
5) नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री)
6) पोप फ्रांसिस (कैथोलिक धर्मगुरु)
7) दलाई लामा (तिब्बत के सर्वोच्च धार्मिक नेता)
8) जैक मा (अलीबाबा समूह के प्रमुख)
9)स्टीफन हॉकिंग (वैज्ञानिक)
10) डेविड बेकखम (फुटबॉल खिलाड़ी)
11)व्लादिमीर पुतिन (रूसी राष्ट्रपति)
12) वारेन बफेट (उद्योगपति)
13) ब्रैड पिट (हॉलीवुड अभिनेता)
14)बिल क्लिंटन (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति)
15) क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल खिलाड़ी)

Related Articles

Back to top button