मनोरंजन

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने बड़ी धूम धाम से मनाया पहला करवा चौथ

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपना पहला करवा चौथ काफी धूमधाम से मनाया। दोनों ने इसकी तैयारियां भी काफी जोर-शोर से की थी। प्रिंस ने तो अपनी नई-नवेली दुल्हन को इंप्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। यहां तक की प्रिंस ने खुद अपनी नई दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाई। हालांकि, प्रिंस तो युविका के लिए अपना प्यार ही जाहिर कर रहे थे। लेकिन उनकी इस कोशिश ने युविका को रोमांटिक नहीं बल्कि हंसने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, प्रिंस मेहंदी लगाने में कोई खास एक्सपर्ट नहीं हैं। इसलिए वो बस युविका के हाथों पर बच्चों की तरह एक घर की ड्राइंग बना रहे थे। लेकिन युविका ने भी ये मेहंदी लगवाई और इसकी फोटो भी पोस्ट की। इस मौके पर प्रिंस नरूला ने युविका के लिए खुद सरगी बनाई। वैसे तो सरगी सास देती है, लेकिन प्रिंस यहां भी अपनी बीवी को अकेला नहीं छोड रहे थे और सब काम उन्होंने खुद किया। एक वीडियो शेयर करते हुए प्रिंस ने लिखा- मैं इस साल का हसबैंड ऑफ द ईयर बनूंगा। इससे पहले प्रिंस ने अपने पहले करवा चौथ का प्लान बताते हुए कहा था कि वह अपनी लेडी लव के पहले करवा चौथ के मौके पर यह ध्यान रखेंगे कि उनमें एनर्जी की कमी न हो और उनके लिए हेल्दी नाश्ता तैयार करेंगे। युविका यह भी शेयर कर चुकी हैं कि उनके साथ-साथ प्रिंस भी करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। बता दें कि प्रिंस और युविका की लव स्टोरी रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। यहीं पर दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह जोड़ा रिलेशनशिप में बना रहा। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रिंस और युविका ने एक दूसरे से शादी कर ली। हाल ही में दोनों अपने हनीमून से वापस लौटे हैं।

Related Articles

Back to top button