मनोरंजन

प्रियंका और निक को भी पीएम मोदी ने दिया वही तोहफा जो दिया था विराट और अनुष्का को…

इन दिनों बॉलीवुड में तो जैसे शादियों की लहर दौड़ पड़ी है और कई मशहूर सलेब्स बीते महीने और इस महीने शादी के बंधन में बंध चुके है जिसमे दीपिका रणवीर और प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की शादी काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है और कल ही मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी  भी आनंद पिरामल  के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है |वही बीते 4 दिसम्बर को प्रियंका और निक ने अपनी शादी के बाद पहली बार दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमे कई  मशहूर हस्तियाँ शामिल हुई थी |वही प्रियंका और निक जोनस की रिसेप्शन पार्टी को साल की सबसे बड़ी रिसेप्शन पार्टी कहे तो ये गलत नहीं होगा| क्यूंकि देश के प्रधानमंत्री इस वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने |

इस पार्टी में शामिल हुए लोगों का कहना था कि इस रिसेप्शन पार्टी की सिक्योरिटी इतनी ज्यादा टाइट थी कि यहां परिंदा भी पर न मार सके और ऐसा हो भी क्यों ना इस पार्टी के स्पेशल मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो थे.अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर यहां प्रियंका और निक से मिलकर काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने न्यूली वेड कपल को एक-एक गुलाब का फूल दिया। इसके बाद प्रियंका ने पीएम को अपने ससुराल के लोगों से मिलवाया। इस दौरान पीएम मोदी निक-प्रियंका से बातचीत करते हुए हंसते नज़र आए।बता दें कि पीएम ने विराट और अनुष्का को भी रिसेप्शन पर तोहफे में गुलाब के फूल दिए थे|

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से अपील कर चुके हैं कि वो शादी-ब्याह में लोगों को बहुत सारे फूलों का गुलदस्ता देने की बजाय एक फूल दें। इससे फूलों का नुकसान भी नहीं होगा और पैसे भी बचेंगे।प्रियंका और निक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी में शामिल होने से काफी ज्यादा खुश होने के साथ साथ गर्व महसूस कर रहे थे| एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में अपने रिसेप्शन में नरेंद्र मोदी के शरीक होने और तोहफे के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी संग रिसेप्शन की तस्वीर शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा। वहीं उनके पति निक जोनस ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।वैसे प्रधानमंत्री के अलावा देश की और भी जानी मानी हस्तियां इस पार्टी का हिस्सा बनी|

वही बीते 12 दिसम्बर को भारत के बहुत बड़े बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के सीईओ अजय पीरामल व स्वाति के बेटे आनंद पीरामल से हो गई है। इस शादी में सितारों का हुजूम उतर आया। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे ईशा अंबानी की शादी नज़र आये। शादी में बॉलीवुड सितारों में नई नवेली विवाहित जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास भी नजर आए। ईशा अंबानी और आनंद परिमल की शादी में बॉलीवुड के सितारों का जमघट लगा है।

लेकिन सबसे ज़्यादा अगर किसी पर नज़रें बनीं रहीं तो वो है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी निक जोनस रॉयल अंदाज़ में नज़र आ रहे थे, काले रंग के सूट में काफी शानदार दिख रहे थे,ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। अपनी दोस्त की शादी के लिए प्रियंका ने भी खास ड्रेस चुनी थी। प्रियंका ईशा अंबानी की शादी में गोल्डन और हल्के गुलाबी कलरके कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुईं थीं जबकि निक सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट में नजर आए थे।

धूमधाम से की थी शादी

प्रियंका और निक ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई। दोनों ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया है जबकि मुंबई में दोनों फिर से रिसेप्शन देंगे। प्रियंका चोपड़ा बीते काफी समय से अमेरिका में रह रही हैं, वहीं रहते हुए उनकी मुलाकात निक जोनस से हुई थी और फिर दोनों के बीच प्यार पैदा हुआ और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया

Related Articles

Back to top button