मनोरंजन

प्रियंका की सगाई पार्टी में एक साल पुरानी ड्रेस पहनकर आई परिणीति, लोगों ने उड़ाया मजाक

बॉलीवुड के कलाकारों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे वहीं अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो इनके बारे में तो हर कोई जानता है। वहीं ये बात भी सच है कि आजकल प्रियंका और निक के रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें हो रही थीं लेकिन अब इनके रिलेशनशिप पर मोहर भी लग गई है। जी हां आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रैंड निक जोनस से सगाई की है। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि निक एक अमेरिकन सिंगर है जो बेहद मशहूर हैं और आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इन दोनों ने अपनी रिंग्‍स को एक्सचेंज किया था। जिसके बाद प्रियंका ने शनिवार की सुबह ही निक के साथ सगाई कर ली इस सेरेमनी को प्राइवेट रखा गया।

रोका में निक के मम्मी-पापा और प्रियंका के कुछ खास करीबी मौजूद रहे। उसी शाम को दोनों ने मुंबई में पार्टी दी थी, ज‍िसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत के कई द‍िग्‍गज शाम‍िल हुए। इस पार्टी में प्र‍ियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेक‍िन सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई उनके सगाई केक की।  इस पार्टी में प्रिंयंका के कुछ खास दोस्त औऱ बॉलीवुड से चुनिंदा लोग ही गए। बता दें कि प्र‍ियंका 2016 से ह‍िंदी फ‍िल्‍मों से दूर हैं और वह अमेर‍िकी टीवी शो क्‍वांट‍िको का ह‍िस्‍सा हैं। प्र‍ियंका ने इस शो के तीन सीजन क‍िए हैं। सगाई के बाद अब फैंस की न‍िगाहें दोनों की शादी पर हैं। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक शादी अक्‍टूबर में हो सकती है।

खबरें हैं कि प्रियंका अपनी शादी में प्राइवेसी चाहती हैं। इसलिए प्रियंका ने अपनी शादी के लिए हवाई को चुना है जो एक आईलैंड है। हवाई आईलैंड अपनी खूबसूरती और शांति के लिए दुनिया में जाना जाता है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम वेबसाइट ने इस प्रियंका की शादी के डेस्टिनेशन का खुलासा करते हुए बताया है कि प्रियंका और निक ने फैसला किया है कि वो अपनी शादी हवाई में करेंगे। वो चाहते हैं कि एक ऐसी जगह हो जो प्राइवेट हो और मीडिया और भीड़-भाड़ से दूर हो। इनकी शादी अक्टूबर में होने की उम्मींद की जा रही है, लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं हुई है।

आपको बता दें कि प्रियंका की इस सगाई पार्टी में उनकी कजिन सिस्‍टर परिणीति चोपड़ा भी शरीक हुई थीं उन्‍होने प्रियंका और निक को बधाई देते हुए लिखा, ‘जब हम छोटे थे तब मैं, दीदी और घर-घर खेला करते थे। हम एक शर्मिली दुल्हन बनते थे और सोचते थे कि कभी हमारे लिए भी कोई परफेक्ट मैन आएगा। आज कुछ काल्पनिक नहीं था और आपके लिए निक से ज्यादा अच्छा कोई नहीं हो सकता।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी को भले ही एक हफ्ता होने वाला हो। लेकिन अभी भी इस पार्टी के चर्चे कुछ कम नहीं हुए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस पार्टी में परिणीति ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची थीं और बेहद ही खुबसूरत दिख रही थीं लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इतनी खुबसूरत दिखने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन गया।

आपको बता दें कि प्रियंका निक की इस पार्टी के बाद से परिणीति की ड्रेस की काफी चर्चा है। क्‍योकि परिणीति ने जो ड्रेस पार्टी के दौरान पहनी थी, वही ड्रेस उन्होंने दुबई के एक इवेंट में पहना था। सिर्फ इतना ही नहीं परिणीति की इस ड्रेस के जैसे सेम ड्रेस को पिछले दिनों कृति सनन ने भी पहना था।

Related Articles

Back to top button