मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा ऑफर, निभा सकती हैं ये दमदार किरदार

बॉलीवुड की देसी गर्ल ऐसे अभिनेत्री हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनत रहती है। बीते साल यानी 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बधने के बाद से ही लगातार प्रियंका चोपड़ा चर्चा में छाई हुई हैं। वहीं अब वो एक बार फिर से अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद अपनी हॉलीवुड फिल्म इजइंट रोमांटिक को प्रमोट करने में लगी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा ऑफर, निभा सकती हैं ये दमदार किरदारइसी बीच उन्होंने अपने एक हाल ही में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह जल्द ही पर्दे पर मां आनंद शीला का किरदार अदा करती हुईं दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि, मैं बैरी लेविनसन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हूं। वह शानदार अमेरिकन डायरेक्टर है। इस फिल्म के जरिए हम भारत में जन्म लेने वाली मां आनंद शीला के किरदार को पर्दे पर उकेरेंगे। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के डायरेक्टर उनकी इस अगली​ फिल्म का डायरेक्शन करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘वह ओसो के बेहद करीब रही हैं और वह एक आधायात्मिक गुरु थी। मुझे नहीं पता है कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं लेकिन आपको बता दूं कि इस फिल्म पर काम कर रहीं हूं। मैं इस फिल्म के जरिए एक प्रोड्यूसल की भूमिका भी अदा करने वाली हूं।’

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास निर्देशिका सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आने वाली है।

Related Articles

Back to top button