मनोरंजन

प्रिया प्रकाश वारियर बॉलीवुड में एंट्री करने की तयारी में, फिल्म में ग्लैमरस अवतार में दिखेंगी

मुंबई: इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं, फिल्म का नाम है-‘श्रीदेवी बंगला’ इससे पहले खबर थी कि वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नज़र आएंगी लेकिन बाद में ये रिपोर्ट्स फेक निकलीं। बता दें, ‘श्रीदेवी बंगला’ को प्रशांत मंबुलय डायरेक्ट कर रहे हैं। निर्देशक ने खुद ही इस फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। फिल्म में प्रिया प्रकाश का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलेगा। प्रभुदेवा ने शूटिंग की एक तस्वीर शेयर की है।

मूवी का बजट 70 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। बता दें, मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारने के एक सीन से सुर्खियों में आई थी। Oru Adaar Love फिल्म का ये सीन वेलेंटाइन के मौके पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें प्रिया के लव एक्सप्रेशन लोगों को इतने पसंद आए कि उन्होंने इस वीडियो को बार-बार प्ले करके देखा था। उसके बाद भी प्रिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में देखने को मिली थीं। प्रिया प्रकाश उनके बारे में एक और खास बात है कि इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button