व्यापार

प्रॉपर्टी के लिए देश में सबसे ज्यादा महंगी है मुंबई

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
property mumbaiमुंबईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें हमेशा सुर्खियों में होती हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से यहां का प्रॉपर्टी मार्कीट कमोबेश सुस्‍त है। काफी हद तक इसकी वजह भी साफ है। सबसे बड़ी वजह तो प्रॉपर्टी कीमतों का मिडिल क्‍लास की पहुंच से बाहर होना है लेकिन सुस्‍ती के बावजूद प्रॉपर्टी की कीमतों में कोई खास कमी नहीं आई है। यहां हम उन कारणों को जानते हैं, जो मुंबई के रियल्‍टी मार्कीट को देश का सबसे महंगा बनाते हैं।
मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत ज्‍यादा होने में इसकी जीओग्राफी का बहुत अहम रोल है। यह शहर 3 तरफ से समुद्र से घिरा है। ऐसे में देश के दूसरे शहरों की तरह मुंबई का सकुर्लर डेवलपमेंट यानी चारों ओर नहीं हो सकता है। यहां पर डेवलपमेंट लिनीअर यानी एक दिशा में दक्षिण से उत्तर की ओर हो रहा है। इसके साथ दक्षिण मुंबई से दूसरे उपनगरीय इलाकों को जोड़ने के लिए कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर भी प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। यही वजह है कि उत्तर में बांद्रा-जुहू और दक्षिण में भायखला-चेंबूर इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं।

Related Articles

Back to top button