झारखण्डराज्य

लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की कोर्ट मैरिज से एक दिन पहले संदेहास्पद स्थिति में मौत

नया टोली बरियातू में 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती की गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका गोल्डी टोप्पो कुलदीप कश्यप के साथ रहती थी। वह शुक्रवार को कुलदीप से कोर्ट मैरिज करने वाली थी। कुलदीप ने बरियातू पुलिस को बताया है कि वह दोपहर लगभग 2:30 बजे घर से निकला था।

कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि गोल्डी अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई है। उसने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी और उसे तुरंत फंदे से उतारकर रिम्स ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोल्डी की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां मुन्नी उरांव समेत अन्य परिजन बरियातू थाना पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। गोल्डी पिछले 5 वर्षों से कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। गोल्डी का 4 वर्ष का एक बेटा भी है।

 

Related Articles

Back to top button