मनोरंजन

बच्चे को दुलारते दिखे प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनास, यूजर ने कहा-आदत डाल लो जीजा जी

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। इसी बीच उनके मंगेतर निक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक बच्चे को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं, इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, साथ ही मजे लेते हुए कई लाेग तो भद्दे कमेंट्स पर उतर आए। एक यूजर ने बच्चा खिलाने पर निक जोनास के लिए लिखा है, आदत डाल लो जीजा जी। एक और यूजर ने लिखा है कि अरे इतनी जल्दी बेबी किसका होता है। वहीं, एक ने पूछा कि ये किसका बच्चा है। यही नहीं, एक शख्स ने तो निक जाेनास को पिता बनने की बधाई तक दे डाली। फोटो शेयरिंग साइट पर एक यूजर ने इस फोटो को देखकर लिखा है, एक मिनट के लिए तो मैं सोच में पड़ गया था। इनके अलावा फोटो पर एक यूजर कमेंट किया, ‘बड़े बेटे के साथ Nephew.’ तो एक और ने लिखा कि दोनों बच्चों में कितना प्यार है। बता दें कि 36 साल की प्रियंका चोपड़ा से मंगेतर निक जोनास उम्र में 11 साल छोटे हैं। दरसअल, कुछ लोग यह सोच बैठे कि यह प्रियंका-निक का बच्चा है जबकि ऐसा नहीं है। इस मामले की सर्चिंग करने पर पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मासूम बच्चे को अपना ‘Nephew’ बताया है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में खास बात यह पता चली है कि वह अपने मंगेतर निक जोनास को ‘Boo’ नाम से बुलाती हैं। उन्होंने इस फोटो पर खुद लिखा है, ‘Nephew और boo’ बहुत क्यूट हैं। प्रियंका-निक इन दिनों विदेश में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा के परिवार और दोस्तों ने अमेरिका में देसी गर्ल को विवाह पूर्व ब्राइडल शावर पार्टी दी, यह पार्टी रविवार रात हुई, आइवरी मारचेसा ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वह सिल्वर रंग के बैलून्स के बगल में खड़ी दिखाई दीं, जिस पर लिखा था, ‘ब्राइड’ (दुल्हन)।

Related Articles

Back to top button