उत्तर प्रदेश

बजट चर्चा : विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। विधान परिषद में आज बजट पर चर्चा हुई। योगी सरकार के बजट पर चर्चा में भाग लेते हुये सपा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश को गढ्ढा मुक्त करने का पैसा कहां चला गया। खर्च हुआ के नहीं, गढ़ढों में चला गया। उन्होंने कहा कि, इस बजट से उप्र आगे नहीं बढ़ सकता। इस बजट में न महिलाओं के लिये कुछ खास है और न नौजवानों को कोई राहत है। यह बजट विकास को रोकने और तरक्की एवं खुशहाली रोकने वाला है। अखिलेश यादव ने सरकार कहा कि, आखिरकार मेट्रो ट्रेन क्यों रूकी हुई है। नेता सदन लखनऊ के मेयर भी रहे है वह सब जानते हैं। कहाकि, बजट में एक लाइन लिखी है कि ’वतन की रेत मुझे ऐडिया रगड़ने दें अभी इसमें क्यांें ऐसा लिख हुआ है’ नेता सदन अभी आपको और ज्यादा ऐड़िया रगड़नी होगी। आपने कहा कि, सरकार के बनते ही किसानों का 36 हजार करोड़ रूपया माफ कर देंगे। सरकार बताये कि 36 हजार करोड़ का हिसाब किताब करने में कितना समय लगेगा। अखिलेश यादव ने कहाकि, गंगा को साफ कराने का जिम्मा केन्द्र सरकार ने लिया है। तीन वर्ष व्यतीत हो चुके हैै। समय कम बचा है। आप गंगा साफ करा लो। आप काली नदी और यमुना को साफ कर लो तो गंगा अपने आप साफ हो जायेगी बहुत साफ हो जायेगी। गंगा में गिरने वाले नालों को रोकना होगा।

सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहाकि, आप जातिवाद की बात करते हों और परिवारवाद की बात करते हो आपसे बड़ा जातिवाद फैलाने वाला और दूसरा कोई नहीं है। 1090 तथा 181 में क्या फर्क है। किसानों का क्या हाल है वह तो आप बतायेंगे नहीं। आपने कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेस वे नहीं बनायेंगे। आपने उसके लिये पैसा ही नहीं दिया है, हम यह बात स्वीकार करते हैं और सभी लोग जानते हैं कि जब भगवान राम को लंका जाना था, तो पत्थरों पर उनका नाम लिख दिया गया था, तो वह पत्थर तैरने लगे थे, आप हवा में एक्सप्रेस वे कैसे बनायेंगे? आप बलिया को छोड़ दीजिये, गाजीपुर को छोड़ दीजिय, दो को जोड़ दो, एक भगवान राम की जगह, बीच में पड़ती है और दूसरा गोरखपुर तक ले जाएं।

भोजनावकाश के पश्चात सदन की बैठक नरेश चन्द उत्तम के सभापतित्व में प्रारम्भ हुई। बजट चर्चा में कांग्रेस के दीपक सिंह, भाजपा के अरूण पाठक, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक दल के हेम सिंह पुण्डीर, सपा के उदयवीर सिंह, शतरूद्र प्रकाश, विजय यादव, राजपाल कश्यप, सुनील कुमार साजन, शंशाक यादव, राम अवध यादव एवं मधु गुप्ता, बसपा के सुरेश कुमार कश्यप, डा0 विजय प्रताप, प्रदीप जाटव, शिक्षक दल के जगवीर किशोर जैन एवं धु्रव कुमार त्रिपाठी, निर्दलीय समूह के चेत नारायण सिंह एवं उमेश द्विवेदी ने भी बजट के विरोध में तथा भाजपा के लक्ष्मण आचार्य एवं केदार नाथ सिंह ने बजट केे समर्थन में अपने विचार व्यक्त किये।

 

Related Articles

Back to top button