अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी घोषणा, रूस को एक बिलियन डॉलर उधार देगा भारत

  • जल्द ही ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच चलेंगे जहाज

मास्को : ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम (ईइएफ) में मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ईस्ट के विकास के लिए रूस को 1 बिलियन डॉलर का कर्ज देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस चाहता है कि भारतीय कंपनियां वहां निवेश करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को एक और एक 11 बनाने का मौका है। भारत और रूस के बीच ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे 50 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम है क्योंकि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। नरेंद्र मोदी ने इस दौरान रूस के पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के सम्बन्ध आज ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। दोनों मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। जल्द ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच जहाज चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कदम से कदम मिलाकर रूस के साथ चलना चाहता है। भारत में हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button