मनोरंजन

बर्थडे पर बड़े भाई-बहन के साथ बुक पढ़ रहे हैं तैमूर, करिश्मा ने दी इस अंजादर में बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के पॉपुलर स्टार बेटे तैमूर अली खान का आज जन्मदिन हैं। ऐसे में दुनिया भर से तैमूर को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं। तैमूर को मिल रही बर्थडे विश का खाल तो ऐसा की सोशल मीडिया पर तैमूर को जन्मजिन की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी अपने नन्हें भांजे तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी।


बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने सुपर क्यूट भांजे तैमूर को दूसरे जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास फोटो शेयर की। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। वैसे अगर फोटो तैमूर की हो तो उसका वायरल होना तो पोस्ट होने से पहले ही तय है। बता दें कि करिश्मा ने तैमूर के जन्मदिन पर जो तस्वीर शेयर की हैं। उसे देखने के बाद तो आप भी तैमूर को ‘हैप्पी बर्थडे विश’ करेंगे। करिश्मा ने तैमूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा- “Happy 2nd birthday to our little jaan! We love you the most !!”

वहीं अगर करिश्मा की शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो। इस तस्वीर में तैमूर अकेले नहीं हैं उनके साथ उनके बड़े भाई कियान और बहन समायरा भी हैं। तस्वीर में समायारा और कियान अपने बर्थडे बॉय भाई तैमूर को बुक पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर औक भी ज्यादा क्यूट नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button