राज्य

बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचे फिल्मी सितारे

पटना : बाढ़ में फंसे लोगो के मदद में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज बाढ़ पीडि़तों के बीच मौजूद थें। इस कठिन समय मे कोई फिल्मी सितारा बाढ़ पीडि़तों के बीच जा कर उसके दुख दर्द को देखना यह दर्शाता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े सितारे को अपने व्यस्ततम जीवन मे भी अपने दर्शकों की सुध रहती है। बाढ़ पीडि़तों की दशा देख कर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे द्रवित हो उठीं। छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवां, धेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपने चहेते स्टार्र औ बाढ़ राहत सामग्री को देख बाढ़ पीडि़तों के चेहरे पर जो खुशी थी देखने लायक थी। एक एक कर हजारों लोग आते गये और राहत सामग्री प्राप्त र्क अपने सितारे को दुआएं देते गयें। साथ मे वितरक प्रशांत उज्ज्वल,पी आर ओ सर्वेश कश्यप,शुशांत कुमार और सुनील कुमार गुप्ता इत्यादि कई लोग मौजूद थे। बाढ़ की स्थिति देख दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस् विकट स्थिति में सरकार का सहयोग सराहनीय है लेकिन बिहार में बाढग़्रस्त इलाको की स्थिति अभी भी काफी भयावह है,इससे निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतेजाम किया जाना चाहिए।

कई दिनों से लोग दिन रात परेशान है। जबसे ये खबर मैंने टीवी पे देखी है और सुनी है मुझे नींद नही आ पाई है आज अपने दर्शकों को इस् हाल में देख दिल से दुखी हूँ। मैं आपके मदद के लिए हर सम्भव मदद को तैयार हूं। आप हमारे श्रोता हैं आप हैं तो हम हैं। बाढ़ पीडि़तों के मदद हेतु एक बड़े कार्य योजना पर हम कार्य कर रहे हैं और बहुत जल्द ही हम एक बार फिर इन पीडि़तों के बीच आएंगे और अपने योजना र्प कार्य करेंगे। मौजूद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने करुण शब्दो में कहा पीडि़त के दुखों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है मैं बोल नही पा रही हूं। खास कर महिलाओं को अपार पीड़ा से गुजरना पर रहा है। महिलाओं के साथ सैकड़ों समस्याएं होती हैं । इस मुश्किल घड़ी में हमे मानवता के नाते एकजुट हो कर पीडि़तों की मदद के लिए खुल के आगे आना चाहिए और हर संभव मदद करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button