मनोरंजन

बाथरूम में बैठकर रोती रही एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश…

मुंबई: सोशल मीडिया पर अपनी आंखों के इशारे से करोड़ों लोगों को घायल कर देने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से चर्चा में बनी है। प्रिया की इस नई चर्चा के पीछे उनकी एक फिल्म हैं, जिसके साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

बाथरूम में बैठकर रोती रही एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश...दरअसल, प्रिया की आगामी फिल्म ‘श्रीदेवी बंग्लो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीब 1 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो (ट्रेलर) में प्रिया प्रकाश बेहद ही हॉट अंदाज में दिख रही हैं। वहीं इस वीडियो में प्रिया सिगरेट पीती भी दिख रही हैं। वीडियो देखने से ऐसा लगता है जैसे प्रिया प्रिया के पास सब कुछ है, लेकिन फिर भी वह अकेली हैं।

फिल्म के ट्रेलर में प्रिया पार्टी से लेकर  स्विंमिंग और रनिंग भी करती दिख रही हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने जिंदगी में अधुरी दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रिया की फिल्म ‘श्रीदेवी बंग्लो’ के खिलाफ दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति ने लीगल नोटिस भी भेज दिया है।

फिल्म पर विवादों को लेकर डायरेक्टर प्रशांत ने मीडिया से कहा कि, बोनी कपूर ने फिल्म के नाम और बायोपिक बनाने को लेकर कई ऑब्जेक्शन किए हैं। वह चाहते हैं कि हम हम 24 घंटे के अंदर फिल्म का नाम बदल दें। लेकिन यह इत्तेफाक है कि हमारी फिल्म में एक्ट्रेस का नाम श्रीदेवी है, जोकि एक कॉमन नाम है और इसपर आपत्ति का कोई औचित्य नहीं दिखता।

आपको बता दें कि 19 साल की प्रिया प्रकाश  सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो को लेकर रातोंरात स्टार बन गई थी। प्रिया का यह वीडियो उनकी पहली फिल्म (मलयालम फिल्म) ओरु अदार लव का है। करीब 10 सेकंड के वीडियो में प्रिया ने अपनी भौंहों और आँखों से इशारा से लोगों को हैरान कर दिया था।

Related Articles

Back to top button