उत्तर प्रदेशराज्य

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर पुलिस ने मारा छापा, हुआ ये बड़ा खुलासा

फर्रुखाबाद। दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अय्याशी का आश्रम चला रहे ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का फर्रखाबाद से भी पुराना नाता है। पुलिस ने आज यहां उसके 34 वर्ष पुराने आश्रम पर छापा मारा है। पुलिस ने बालिग़ और नाबालिग कुल 53 महिलाओं को भी बरामद किया है। इससे पहले भी इस आश्रम की गतिविधियों और संपत्ति को लेकर सीबीसीआइडी और आयकर विभाग की टीम भी जांच कर चुकी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मसले को लेकर कड़ी टिप्पणी की। इसके बाद बाबा दीक्षित पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस ने आज वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल कंपिल व सिकत्तरबाग स्थित आश्रमों छापा मारा। चर्चित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल व शहर के सिकत्तरबाग स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालयों में पुलिस ने आज सुबह छापेमारी शुरू की है। वहां पर बड़ी संख्या में वहां पुलिस भी लगाई गई है।बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर पुलिस ने मारा छापा, हुआ ये बड़ा खुलासा

दिल्ली में ढोंगी बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर छापेमारी के बाद उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी उनके आश्रम पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को आश्रम में कई तहखाने मिले हैं। पुलिस ने बालिग़ और नाबालिग कुल 53 महिलाओं को भी बरामद किया है।

दिल्ली में आश्रम से छुड़ाई गई लड़कियों के बाद से ही बाबा फरार है। सूचना मिली थी कि बाबा फर्रुखाबाद के आश्रम में छिपा है। इसके बाद एसपी ने 100 से अधिक पुलिस फोर्स के साथ सिकत्तर बाग और कम्पिल के आश्रम में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आश्रम के अंदर पुलिस की महिलाओं से झड़प भी हुई।आश्रम के अंदर कई तहखाने मिले हैं। सिकत्तर बाग आश्रम से  8 और कम्पिल आश्रम से 45 महिलाएं बरामद हुईं हैं। इसमें नाबालिग लड़कियां भी हैं। पुलिस सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की बात कह रही है।

सर्वोदय नगर में बाबा का आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय है। एक महीने पहले भी यहां पर नाबालिग लड़कियों के होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। उस समय भी पुलिस को यहां लड़कियां नहीं मिली थी, लेकिन सेविकाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की थी और यहां के आश्रम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने बांदा स्थित विवादित बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापेमारी की थी। आश्रम में बाबा और नाबालिग लड़कियों के होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आश्रम के एक-एक कमरे की तलाशी ली। आश्रम में मौजूद सेविकाओं से भी पुलिस ने पूछतांछ की। हालांकि पुलिस को यहां न तो बाबा मिला है और न ही लड़कियां मिली। गुरुवार को वीरेंद्र दीक्षित के दिल्ली आश्रम में कई नाबालिग लड़कियां बरामद हुई थी, जिसमें से कुछ लड़कियां बांदा की भी हैं।

इस बाबा का उत्तर प्रदेश से पुराना नाता रहा है। फर्रुखाबाद के कंपिल में आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाम के आश्रम में भी बाबा के दर्जनों लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाने के मामले दर्ज हैं। 19 वर्ष में मामला पहली बार सामने आया है। 

मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र देव दीक्षित का कंपिल के गंगा रोड पर भव्य आश्रम है। आश्रम 19 वर्ष पहले कोलकाता की एक लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से पहली बार चर्चा में आया था। उसके बाद इस आश्रम पर कई बार आरोप लगे की यहां लड़कियों का यौन शोषण होता रहा है। वहीं, वीरेंद्र देव के विरुद्ध यौन उत्पीडऩ, पुलिस मुठभेड़ और कई अन्य संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

34 वर्ष से चल रहा आश्रम

कंपिल के चौधरियान में वीरेंद्र देव का आश्रम पिछले 34 वर्ष से चल रहा है। आश्रम तीन मंजिला और भव्य रूप में है, लेकिन यहां युवतियों कि बड़ी संख्या में मौजूदगी से आश्रम हमेशा से शक के घेरे में रहा।

फर्रुखाबाद एसपी मृगेंद्र सिंह के मुताबिक, वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ 1998 में सात मुकदमे दर्ज हुए थे। दुष्कर्म के छह मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई थी। आश्रम की तरफ से जो एक एफआईआर पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई थी उस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जा चुकी है। 30 मार्च 1998 को कोलकाता की युवती के माता-पिता ने कंपिल थाने में पुत्री को जबरन आश्रम में बंधक बनाकर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। पुलिस ने आश्रम के 11 सेवादारों को शांतिभंग की धारा में बंद कर पीडि़ता को नारी निकेतन भेजा था।अहमदाबाद के एक व्यक्ति ने इसके बाद 3 अप्रैल 1998 को शिकायत की था कि उसकी बेटी के साथ आश्रम में दुष्कर्म किया गया था।

मथुरा की महिला की तहरीर पर पुलिस ने 16 अप्रैल 1998 को आश्रम के तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए आश्रम में छापा मारा, तो उसके चेले पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने कई धाराओं में वीरेंद्र देव, सेवादार रवींद्र दास, जगन्नाथ, महेश, जनार्दन, मनोरंजन, कोपली, शांता बहन सहित आठ लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। दिल्ली की शाहदरा निवासी महिला की तहरीर पर 17 अप्रैल को वीरेंद्र देव सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ।

 

Related Articles

Back to top button