जीवनशैली

बारिश के मौसम में होने वाले फोड़े फुंसियों से बचाता है फालसा

बारिश के मौसम में कई बीमारियां फैलने लगती है। फ़ालसा गर्मियों और मानसून के मौसम में मिलने वाला स्वादिष्ट फल होता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फालसा में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 
बारिश के मौसम में होने वाले फोड़े फुंसियों से बचाता है फालसाफालसा के फायदे:
# रोजाना फालसा का सेवन करने से रक्त विकार नहीं होता है। फालसा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लौह तत्व का अवशोषण करके खून से जुड़ी समस्याओं को दूर करता हैं। 
# रोजाना फालसा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
# अक्सर गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों के शरीर पर फोड़े फुंसी हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फालसा के पेड़ की पत्तियों को पानी में डालकर छोड़ दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो इन्हें पीसकर फोड़े फुंसी पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button