मनोरंजन

बाॅलीवुड अभिनेत्री ने बतायी आपबीती कहा, रणवीर कपूर ने बार-बार दिया धोखा, भरोसे लायक नहीं!

मुम्बई : ग्लोबल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से गिने जाते हैं और उनकी शादी की खबरें भी काफी दिनों से आ रही हैं। रणवीर से पहले दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और जल्द ही उनके ब्रेकअप की खबरें भी आ गई थीं। दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर के लिंकअप की खबरें कटरीना कैफ के साथ आईं। फिलहाल अब कटरीना कैफ से उनके लिंकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने काफी परेशान रहीं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई। हालांकि साफ जाहिर था कि वह रणबीर के बारे में बात कर रही हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण से पहले हाॅट अभिनेत्री कटरीना कैफ भी रणवीर कपूर से धोखा खा चुकी हैं, कटरीना ने भी बीते दिनों रणवीर पर जमकर खीझ निकाली थी, और उन्हें बेवफा बताया था।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि वह उन्हें धोखा दे रहा था। लोग उन्हें बताते कि उन्हें धोखा मिल रहा है वह फिर भी उसके साथ रहीं। पर एक बार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया। दीपिका बताती हैं कि वह जानती थीं कि वह लॉयल नहीं है, लेकिन उसने रिश्ते की भीख मांगी तो उन्होंने उसे दूसरा मौका दिया, उन्हें फिर से धोखा मिला। वह बताती हैं कि धोखा देना उसकी आदत बन गई है। उन्होंने रिश्ते में होकर किसी को चीट नहीं किया। दीपिका बताती हैं कि उनके लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं बल्कि उसमें भावनाएं भी होनी चाहिए। अगर उन्हों बेवकूफ बनाया जाएगा तो रिश्ते में होने का क्या मतलब है। दीपिका ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन वक्त बदला और वह आगे बढ़ गईं।

Related Articles

Back to top button