मनोरंजन

‘बिग बॉस’ के इन दो सितारों ने रिलेशनशिप का किया एलान, KISS करते आये नजर…

‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुके दो सितारों ने अपने रिलेशनशिप का सोशल मीडिया पर एलान कर दिया। ये दोनों पूर्व प्रतियोगी प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला हैं। इन दोनों ने अपने प्यार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया इसके साथ ही तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा। इन दोनों का इजहार-ए-मोहब्बत का अंदाज उनके प्रशंसकों को भी पसंद आ रहा है।

बेनाफ्शा ने प्रियांक को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेनाफ्शा ने लिखा- ‘मुझे तुम से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं रख सकता। मेरा प्यार आदतन है।’ बेनाफ्शा के अलावा प्रियांक ने भी इसी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इन दोनों के इस पोस्ट पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं।

गायक और अभिनेता मियांग चेंग ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये बहुत ही अच्छा है।’ वहीं अभिषेक शर्मा ने लिखा- ‘तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं। एक साथ देखकर खुश हूं।’ स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियांक और बेनाफ्शा का बीते साल मई में ब्रेकअप हो गया था। कहा जा रहा है ऐसा प्रियांक की नताशा स्तांकोविक से बढ़ती नजदीकियों की वजह से हुआ था।

यहां तक कि प्रियांक ने बेनाफ्शा को अनफॉलो तक कर दिया था। फिलहाल दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है। आपको बता दें, प्रियांक और बेनाफ्शा की नजदीकियां ‘बिग बॉस 11’ के दौरान ही बढ़ने लगी थीं। हालांकि ये दोनों शो में यही दिखाते रहे कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि कई बार बेनाफ्शा प्रियांक को शो के दौरान किस करती भी दिखी थीं।

Related Articles

Back to top button