दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_9image_13_13_589855833tt-llनई दिल्ली: बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने बिहार में अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बागी माने जा रहे फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी जगह दी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा तीसरे नंबर पर आडवाणी , चौथे पर मनोहर जोशी और 33वे पर शत्रुघ्न सिन्हा हैं। कुल 40 लोगों की सूची है। बीजेपी चुनाव आयोग को ये लिस्ट सौंपेगी।इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम हैं। खास बात है ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों इशारों इशारों में पार्टी के कई लोगों पर जमकर निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी की पिछली रैली में भी नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा था कि बिहार चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरेगी। लेकिन पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से उन्हें अपनी प्रचार सूची में शामिल किया है। इस चुनाव में अब शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज विरोधियों के खिलाफ गरजती हुई सुनाई पड़ेगी। इसके अलावा अब पार्टी में हाशिए पर चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। जोशी ने भी कुछ मौकों पर सरकार की नीतियों पर असहमति जाहिर की है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की योजना पर भी जोशी ने सवाल उठाए थे।

Related Articles

Back to top button