फीचर्डराष्ट्रीय

बिहार : छठ पर्व के बाद सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे नीतीश कुमार

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  nitish-kumar_650x400_71447081976पटना: बिहार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार छठ पर्व के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने यह जानकारी दी।

जद (यू) के एक नेता ने कहा, “नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।” छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा।

महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक, कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में आरजेडी 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।

 

Related Articles

Back to top button