राष्ट्रीय

बिहार पुलिस को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

biharrनई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार पुलिस को एक प्रकाशित समाचार पर नोटिस जारी किया है। समाचार में कहा गया है पुलिसकर्मियों ने मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति की पिटाई की है। शुक्रवार को एक अधिकृत बयान में यह जानकारी दी गई है। बिहार के पुलिस महानिदेशक को भेजे गए नोटिस का चार सप्ताह में जवाब मांगा गया है। समाचारों में कहा गया है कि पूर्णिया में सरकारी रेलवे पुलिस ने हमला किया। पुलिस की पिटाई का शिकार ज्ञानेंद्र चौधरी रेलवे ट्रैक पार करते समय कथित रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया  लेकिन वह वहाँ से फरार हो गया। बाद में पुलिस को वह एक मंदिर में मिला जहां उसकी कथित रूप से पिटाई की गई और उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    

Related Articles

Back to top button