राज्यराष्ट्रीय

बीए की छात्रा ने सपा नेता पर लगाया गैंगरेप का आरोप

chandra kumar tomarसीतापुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बीए की एक छात्रा के साथ अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जेई छेल बिहारी ने उसे नौकरी का झांसा देकर तीन दिन तक सपा के जिला पंचायत सदस्य चंद्र कुमार तोमर के घर में बंधक बनाया और उसकी मौजूदगी में अपने दो अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी आरोपी उसे कार से मथुरा लेकर गए। इस दौरान 15 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप होता रहा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सपा नेता सहित इसके बाद सभी आरोपी उसे कार से मथुरा लेकर गए। इस दौरान 15 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप होता रहा। पीड़िता का कहना है कि वह नौकरी की तलाश में सीतापुर के सकरन ब्लॉक में अक्सर जाती रहती थी। वहां उसकी जान-पहचान ब्लॉक में संविदा में तैनात जेई छैल बिहारी से हुई। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बीते तीन मई को घर से लेकर गया। इसके बाद उसे गाड़ी में बिठाकर बंधक बना लिया। फिर, उसे सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य चंद्र कुमार तोमर के घर लेकर गए। इस दौरान यहां तीन दिनों तक सपा नेता की मौजदूगी में जेई छैल बिहारी, प्रधान पति सुनील जायसवाल और बीडीओ सुरेंद्र कुमार पर गैंगरेप किया।
इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता को कार में ही बंधक बनाकर मथुरा के लिए ले गए। इसी बीच घर से लापता होने के कारण पीड़िता की मां ने थाना सकरन में जेई छैल बिहारी के खिलाफ बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जेई के खिलाफ धारा 363 और 366 बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों के चुंगल से छुटने के बाद बीते 24 मई को पीड़िता सकरन पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां उसने विवेचक के सामने आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने मामले में सपा नेता का नाम सामने आने के कारण इसे दबाए रखा। बीते मंगलवार को मामला मीडिया के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी जेई छैल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button