Entertainment News -मनोरंजन

बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता है दीपिका पादुकोण का देवर

बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी भी परिचय की मोहताज नही है, दीपिका ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया है. ये तो हम सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी की है जिसकी तस्वीरें दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये दोनों अपनी इस शादी से कितने खुश हैं. इसी के साथ हम आपको ये भी बता दें कि दीपिक और रणवीर ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी है और इस दौरान ही इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.

अब दीपिका और रणवीर एक हो चुके हैं और इसी के साथ इनके परिवार भी अब एक हो चुके हैं. दीपिका और रणवीर को कई नए रिश्ते भी मिले हैं और इसी के साथ आज हम आपको बॉलीवुड के उस सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो रिश्ते में दीपिका के देवर लगेंगे.

तो चलिए जानते हैं कौन है वो सुपरस्टार…
बता दें कि हम यहां जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि अर्जुन कपूर हैं. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह सुपरस्टार अनिल कूपर की पत्नी सुनीता कपूर के भतीजे हैं और इस नाते रणवीर सिंह अनिल कपूर के भी भतीजे लगे.

इस नाते रणवीर सिंह और सोनम कपूर कजिन ब्रदर लगे और जब ये दोनों भाई बहन हुए तो इस नाते सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी रणवीर सिंह के भाई लगे. वैसे भी रणवीर और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं और ये दोनों एक दूसरे को अपना भाई ही मानते है और इस नाते रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण अब अर्जुन कपूर की भाभी लगेंगी.

इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि रणवीर और दीपिका ने दो दिन 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है, इनकी शादी दो रिति रिवाजों यानि कि कोंकणी और सिंधी रिवाजों से सपन्न हुई. हम तो बस यही दुआ करेंगे कि ये दोनों हमेशा साथ में खुश रहें.

Related Articles

Back to top button