मनोरंजन

बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेस जिन्होंने होठों की सर्जरी करवाकर बदली अपनी किस्मत, एक तो हैं बड़े क्रिकेटर की वाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो आज अमूमन हर एक अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और सुंदरता को बरकरार रखने के लिए अभिनेत्रियां भारी-भरकम मेकअप से लेकर सर्जरी तक का सहारा लिया करती हैं। अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने वाली ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी सुंदरता में निखार लाने के लिए लिप्स सर्जरी का सहारा लिया

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड पर्दे पर आई फिल्म रब ने बना दी जोडी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि शुरुआत के दिनों में अनुष्का शर्मा अपने नेचुरल होठों से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी। जिसकी वजह से उन्होंने अपने होंठ की सर्जरी करवाई। होठों की सर्जरी करवाने के बाद आज उनके अंदर काफी ज्यादा बदलाव आ चुका है। उनके अंदर आए बदलाव का पता आप सर्जरी के पहले सर्जरी के बाद की तस्वीरों को देखने के बाद लगा सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय के बदौलत अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा शुरुआत के दिनों में बेहद सिंपल दिखाई देती थी। परंतु बाद में उन्होंने अपने होंठो की सर्जरी करवा ली। होठों की सर्जरी करवाने के बाद उनके लुक में काफी ज्यादा बदलाव आ गया। आपको बता दें कि हॉलीवुड की रंगीन दुनिया में कदम रखने के बाद से प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादातर समय देश से बाहर ही गुजारा करती है।

जैकलीन फर्नांडिस

मूल रूप से श्रीलंका की निवासी जैकलिन फर्नांडिस की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस काफी ज्यादा आकर्षक दिखती है। आपको बता दे कि जैकलिन ने भी अपने होठों की सर्जरी करवा कर अपने लुक को बदलवा लिया है। सर्जरी करवाने के बाद आज जैकलिन काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। अपने कैरियर की शुरुआत एक साइड रोल अभिनेत्री के तौर पर करने वाली जैकलिन आज एक सफल अभिनेत्री के रूप में लोगों के बीच जानी जाती है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की बात करें तो उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में कदम रखने के बाद करीना कपूर खान के अंदर काफी ज्यादा बदलाव आ चुका है। आपको बता दें कि शुरुआत के दिनों में करीना कपूर खान काफी ज्यादा मोटी हुआ करती थी। परंतु बाद में जाकर इन्होंने खुद को बैलेंस किया और इसके साथ ही साथ करीना कपूर खान ने अपने चेहरे की सर्जरी भी करवाई ताकि वह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आए।

मोनी रॉय

टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय की बात करें तो मौनी रॉय के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने भी अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपने लिप्स की सर्जरी करवाई थी। TV पर आने वाले सीरियल नागिन में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली मौनी रॉय बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में धमाल मचाने को तैयार है। आपको बता दें कि आज से कुछ वक्त बाद मौनी रॉय अक्षय कुमार की पर्दे पर आने वाली फिल्म गोल्ड में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button