मनोरंजन

बॉलीवुड के ये कपल कभी पागलों की तरह करते थे प्यार लेकिन नही हो पाई शादी, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

बालीवुड की रंगीन दुनिया की बात करें तो इस रंगीन दुनिया से जुड़े कलाकारों कि रिलेशनशिप और ब्रेकअप से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर लोगों के बीच आया करती है। हाल के दिनों की बात करें तो लोगों के बीच रणधीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप की खबरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने लोगों के सामने इस बात को बताया था कि वह आलिया भट्ट को इन दिनों डेट कर रहे हैं। आए दिन हमें ऐसी खबरों से रूबरू होना पड़ता है इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड जगत के उन कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि कभी एक दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। परंतु उनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। शादी तक पहुंचने के पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। तो चलिए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में

अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर

बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की बात करें तो वह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कलाकारों की लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। उन दोनों के रिश्ते के बारे में अमूमन हर एक व्यक्ति को पता था। ऐसा बताया जाता है कि दोनों की सगाई भी बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई। परंतु सगाई के बाद करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता के दबाव में आकर इस रिश्ते को खत्म कर लिया।

सलमान खान ऐश्वर्या राय

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सलमान खान और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की खबरें सबसे चर्चित अफेयर में से एक थी। आपको बता दें कि काफी लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ अफेयर में रहने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान के साथ अपने रिश्ते को तोड़ कर अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गई। परंतु सलमान खान आज भी कुँवारे है। ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों एक दूसरे के करीब फिल्म Hum Dil De Chuke Sanam में काम करने के दौरान आए थे। एक दूसरे के करीब आने के बाद दोनों से जुडी ऐसी खबरें लोगों के बीच आने लगी थी कि दोनों एक दूसरे के साथ आने वाले वक्त में शादी के बंधन में बंध जाएंगे परंतु ऐसा कभी संभव नहीं हो सका। उन दोनों के रिश्ते के टूटने के पीछे की वजह सलमान खान के नशे की हालत में ऐश्वर्या के घर पहुंच कर जोर जोर से दरवाजे पीटना और नशे की हालत में ऐश्वर्या के साथ बदतमीजी करने को बताया जाता है। सलमान खान के आक्रामक व्यवहार से परेशान हो चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान से अपने रिश्ते नाते हमेशा के लिए तोड़ लिए।

डीनो मोरिया बिपाशा बसु

 

बिपाशा बसु की बात करें तो अब तक उनका नाम कई सारे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जोड़ा जा चुका है। उन्ही अभिनेताओं में से एक डिनो मारिया भी थे। ऐसा बताया जाता है कि ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन डिनो मारिया और बिपाशा बसु की कमेंट्री काफी अच्छी रही थी परंतु उनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका।

जॉन अब्राहम बिपाशा बसु

बॉलीवुड के रंगीन दुनिया में एक ऐसा दौर भी था जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम एक दूसरे के साथ रिश्ते की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा करते थे। ऐसा बताया जाता है कि वर्ष 2014 में जॉन इब्राहिम ने बिपाशा बसु को एक ऐसा ट्वीट किया था जिसे देखने के बाद वह हैरान रह गई थी उस ट्वीट में जॉन अब्राहम ने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी करने की बात कही थी। इस ट्वीट को देखने के बाद बिपाशा ने जॉन के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर लिया।

रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण

ऐसा कहा जाता है कि कभी दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के प्यार में इस कदर पागल हो चुकी थी कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी अपने शरीर पर गुदवाया था। कई सारे बॉलीवुड फिल्मों में एक साथ काम कर चुके रणवीर और दीपिका का रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल सका और दोनों के बीच इस रिश्ते में किसी वजह से दरार आ गई। रिश्ता टूट जाने के बाद आज रणबीर और दीपिका एक अच्छे दोस्त हैं।

Related Articles

Back to top button