टॉप न्यूज़मनोरंजन

बॉलीवुड जगत से दुखद खबर ?

नई दिल्ली:बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा राज कपूर सोमवार सुबह नहीं रही। वे 87 वर्ष की थी।बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय कृष्णा को अगस्त में साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ समय बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि, लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जैसे ही यह दुखद खबर सबको मिल रही है बॉलीवुड सितारे ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विट किया है और लिखा है कि एक युग खत्म हो गया। भगवान आपको शक्ति दे और आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

Related Articles

Back to top button