National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

बोध गया को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: मोदी

बोध गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा करते हुए आज कहा कि महान धर्म गुरु की शिक्षाओं से हमें विवादों के समाधान खोजने की बजाय ऐसी व्यवस्था की ओर बढना चाहिए जिसमें विवाद उत्पन्न ही न हों। मोदी ने यहां इंटरनेशनल हिन्दू-बुद्धिस्ट कान्क्लेव के समापन समारोह में दुनिया भर से आये बौद्ध अनुयाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी विचार का विरोध तब होता है जब उसे किसी पर थोपा जाता है इसलिए ऐसे प्रयासों को टाला जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भगवान बुmodiiकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरित हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को समानता के दर्शन का महत्व बताया और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध और कृष्ण सभी शिक्षकों के शिक्षक थे और सभी गुरुओं के गुरु थे। दोनों ने दुनिया को नयी रोशनी दिखाई। भगवान बुद्ध ने पंचशील और भगवान कृष्ण ने ‘कर्मयोग’ का संदेश दिया। वह जन्माष्टमी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस’पर भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण और भगवान बुद्ध के संदेशों से धर्म सही रुप में स्थापित हुआ । भगवान बुद्ध की शिक्षा आज के दौर में और भी व्यावहारिक और प्रासंगिक हैं।उन्होंने कहा कि विवेकानन्द ने कहा था‘‘ बुद्ध ने तब जन्म लिया जब भारत को एक महान धर्मगुरु की बहुत जरुरत थी।’’ भगवान बुद्ध नैतिकता पर बहुत जोर देते थे। वह बोध गया सिद्धार्थ के रुप में आये थे लेकिन यहां ज्ञान प्राप्त होने के बाद पूरे विश्व में उन्हें भगवान बुद्ध के रुप में जाना गया। प्रधानमंत्री ने बोध गया को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रुप में विकसित किया जायेगा और इसके लिए केन्द्र सरकार हर संभव सहायता उपलध कराएगी। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें बोध गया आने का सौभाग्य मिला है। वह यहां आकर बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button