अजब-गजबजीवनशैली

ब्रिटेन में है पैसों वाला पेड़


लंदन : ब्रिटेन में एक पेड़ ऐसा है, जो सिक्कों से जड़ा हुआ है और पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ पर पैसे उगे नहीं हैं, पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं। खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनिया के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिस पर लोग सिक्के लगाते हैं। इसमें कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पर सिक्के नहीं लगे हों। इस पेड़ को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इस पर सिक्के लगाते हैं। कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती है और सुख-समृद्धि आती है।

वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी डिवाइन पावर का वास है। क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं। खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ यूके के ही नहीं है। यहां कई देशों के सिक्के लगे हुए हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा संख्या यूके के सिक्कों की है।

Related Articles

Back to top button