उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

बड़ी खबर: यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ट्रक के नीचे दबीं 14 जिंदगियां

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिरसागंज में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान ट्रक पलटने से 14 लोग दब गए। इनमें से कई की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

अभी-अभी: फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ट्रक के नीचे दबीं 14 जिंदगियांबता दें कि फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को यहां से गुजरा रहा ट्रक मुड़ने के दौरान पलट गया। ट्रक के नीचे पास से ही गुजर रही वैगनआर कार और टेंपों दब गए। 

कार में छह लोग सवार थे और आटो में छह लोग सवार थे। 2 राहगीर भी चपेट में अाए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में 11 लोगों की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी किसी की पु‌ष्टि नहीं हुई है। तीन घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भेजा है।   

 

Related Articles

Back to top button