मनोरंजन

भयानक प्लास्टिक सर्जरी ने इन अभिनेत्रियों को डाला मुश्किल में, होना पड़ा था ट्रोल

फिल्म इंडस्ट्री में सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना आज कल आम बात हो गयी है| कई हीरोइनें सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लेती हैं। फिर कई बार ऐसा होता है कि मेकओवर के बाद ये एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आता और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए जबरन ट्रोल किया जाता है। आज आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो इस वजह से आलोचना झेल चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब अनुष्का शर्मा आईं तो उनके होठों को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जो चर्चा शुरू हो गई। उससे परेशान होकर उन्होंने ट्विटर में अपनी सफाई देते हुए लिखा, मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है और मेरे होठों के बदले रूप की वजह मेकअप है।

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री आयशा टाकिया फिल्मों से दूरी और मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई है। हालांकि आयशा ने इस बात से साफ इनकार किया। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा सर्जरी की वजह से ही होती है। सारा खान टीवी के पॉपुलर शो ‘सपना बाबुल का-बिदाई’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सारा खान को उनकी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया। उनको देख कर लग रहा था कि उन्होंने अपनी लिप की सर्जरी करवा ली हो। उनके लिप तस्वीरों में सूजे हुए दिखाई दिए थे।

एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अग्निचक्र’ से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। मौनी रॉय की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिनमें उनके होंठ फूले हुए दिखाई दिए। जिसके बाद यूजर्स लिखने लगे- मौनी अक्सर प्लास्टिक सर्जरी क्यों कराती रहती है? हालांकि मौनी ने इस बात से साफ इनकार किया परन्तु यूजर्स ने एक नहीं सुनी।

Related Articles

Back to top button