उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

भाजपा विधायक के निधन पर शोक, विधानसभा पांच तक स्थगित

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेंद्र के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा पांच तक स्थगित कर दिया गया। स्व. लोकेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा से विधायक थे। विधानसभा की कार्यवाही अब छह मार्च से होगी। लोकेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकेंद्र सिंह समर्पित जनप्रतिनिधि थे, वह लोकप्रिय विधायक थे।
              वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे टीएसआर सुब्रमण्यम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सुब्रमण्यम एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया था। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक में डूबे परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई। 
             बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस विधानमंडल दल की तरफ से लोकेंद्र सिंह की मौत पर शोक जताया। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि लोकेंद्र सिंह के जाने से अपूर्ण क्षति हुई है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की सीतापुर में बीते 21 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर समिट में सम्मलित होने के लिए आ रहे थे। तड़के हुए इस हादसे में विधायक के दो सुरक्षाकर्मी,  ड्राइवर और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई। लोकेंद्र सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक चुने गये थे और बिजनौर के भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। दर्दनाक हादसा एनएच 24 पर कमलापुर थाना क्षेत्र के कैकेयापारा गांव के पास हुआ।

Related Articles

Back to top button