उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

भाभी ने दूल्हे को चूमा तो दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता

marraigeअलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में अजीबों-गरीब घटना देखने के मिली यहां के जयमाला होने के बाद भाभी ने दूल्हे को चूम लिया। मुकुट पहनकर दुल्हें के साथ डांस भी किया। दुल्हन को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने दुल्हें से रिश्ता तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक बुलंदशहर के डिबाई में रहता है। कुछ दिन पहले ही उसकी वहां की एक युवती से इंटरनेट के जरिए मुलाकात हुई। नजदीकियां बढऩे पर दोनों के परिवार शादी को राजी हो गए। मैरिज होम में शादी होनी थी। जयमाला होने के बाद भाभी ने दूल्हे को चूम लिया।यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी। इस बात ने शादी में ऐसा खलल डाला कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष में तलवारें खिंच गई। मामला ज्यादा बढऩे पर मारपीट तक हो गई। बरात तो रात में ही चली गई, लेकिन दूल्हा व उसके परिजन दुल्हन पक्ष के कब्जे में रहे। आरोप है कि दूल्हे को रातभर कमरे में बंद रखा और उनकी पिटाई की। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दूल्हा को बिना दुल्हन के ही वापिस जाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button