करिअरफीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 1624 – हाॅलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
  • 1931- नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
  • 1934- सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
  • 1940- इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1940 -नार्वे ने नाजी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1940 – कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
  • 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  • 1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
  • 1986 – भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता।
  • 1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ।
  • 1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा ।
  • 1999 – जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
  • 2001 – सिल्वियो बर्लुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003- नासा ने मंगलयान रोवर लॉन्च किया।
  • 2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
  • 2009 – कूपिक क्लेस्ट ने ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया।
  • 2010- मिस्र ने सुंदर समुद्र तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू किया।
  • 2011- सोमालिया के गृह मंत्री अब्दिशकूर शेख हसन की एक आत्मघाती विस्फोट में मौत।

Related Articles

Back to top button