अजब-गजब

भारतीय शादी में शामिल होने के लिए फीस दे रहे हैं विदेशी

जयपुर: आॅस्ट्रिया की क्रिस्टोफ फ्लाम उत्सुक थीं। वह भारतीय शादी में शामिल होने यहां आई थीं। भारतीय शादी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था। क्रस्टोफ जिस शादी में आई थीं, वह उनके किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले की नहीं थी बल्कि क्रिस्टोफ एक वेडिंग टूरिस्ट थीं और उन्होंने दो दिन की शादी को अटैंड करने के लिए 19,000 रुपए दिए थे। भारत में एक नया पर्यटन पनपा है यह है वैडिंग टूरिज्म का।

भारतीय शादी में शामिल होने के लिए फीस दे रहे हैं विदेशीइस टूरिज्म के जरिए वे विदेशी भारत आते हैं जो भारतीय शादी देखने के इच्छुक होते हैं। वेडिंग टूरिज्म का कॉन्सैप्ट जयपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे टूरिस्टों को भारत लाकर उन्हें भारतीय शादी में शामिल करने के लिए कई पोर्टल भी चल रहे हैं। इसी तरह का पोर्टल ज्वाइन माय वैडिंग (जी.एम.डब्ल्यू.) भी है। इस पोर्टल के जरिए भारतीय जोड़ा अपनी शादी में विदेशियों को आमंत्रित कर सकता है।

शादी के लिए चार्ज 

* वैडिंग अटैंडैंस पैकेज 150 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 10,500 रुपए रोज के हिसाब से पड़ता है। दो दिनों की शादी में शामिल होने के लिए 250 डॉलर (19,000 रुपए) देने पड़ते हैं। यह चार्ज शादी में शामिल होने और खाने-पीने के लिए होते हैं।

* कोई टूरिस्ट शादी की रस्मों मेहंदी, संगीत, फेरों आदि को जानने के लिए सैरेमनी टूरिस्ट लेता है तो उसके चार्ज अलग से लिए जाते हैं।

* वहीं ट्रांसपॉर्ट, रहने और भारतीय शादी के परिधान लेने के चार्ज अलग होते हैं।

Related Articles

Back to top button