अजब-गजब

भारत का ये देव मुँह से निकली हर मुराद को मिनटों में करता है पूरा

आज भी हमारे देश में ऐसे बहुत से देव पड़े हैं जो हमारी मुरादों को पूरा करते हैं। आज मैं आपको एक ऐसे ही एक देवता के बारे में बताने जा रहा हूँ। जो दिल से निकली हर मुराद को मिनटों में पूरा करता है। जी हाँ दोस्तों, मैं बात कर रहा हूँ गोगा जाहर वीर की। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोग मानते हैं।

भारत का ये देव मुँह से निकली हर मुराद को मिनटों में करता है पूराहिन्दू जहाँ इन्हें गोगा वीर वही मुस्लिम इन्हें गोगा पीर के नाम से बुलाते हैं। इनका सबसे बड़ा धार्मिक स्थल राजस्थान के चुरू जिले के गोगा मेडी नामक स्थान पर है। यहाँ हर वर्ष भादों की नौंमी को बहुत बड़ा मेला लगता है। जिससे में देश के कोने -कोने से लोग इनके दर्शन करने को जाते हैं।

लोगों का यह मानना है कि अगर कोई पूरी श्रद्धा के साथ मानता और इनकी पूजा करता है, तो उसकी सभी मुरादें ये मिनटों में पूरी कर देते हैं। ये गुरु गोरखनाथ के शिष्य माने जाते हैं। स्थानीय लोगों और इनकी जीवनी के अनुसार ये अपनी माँ से रूठ कर अपने लीला नाम के घोड़ा सहित जमीन में समा गए थे। इसके कुछ दिनों बाद ही इन्हें दुबारा लोगों के द्वारा जीवित देखा गया। ये अपने हर उस शिष्य की मनोकामनाएं पूरी करते हैं जो इन पर विश्वास और इनका ध्यान लगाता है।

Related Articles

Back to top button