अजब-गजब

भारत के इस राज्य में मिलती हैं किराये पर पत्नियाँ, जान कर रह जायेंगे दंग

नई दिल्ली: देश में कई अनोखे रीति-रिवाज हैं, जो काफी समय से चले आ रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ को सुनकर तो आज भी विश्वास नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है क्या। आज हम आपको भारत देश में स्थित ऐसी एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाओं को किराये पर लाकर अपनी बीवी बनाया जाता हैं और यह एक रिवाज हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में। मध्य प्रदेश भारत का सुप्रसिद्ध समृद्धि राज्य है। भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी नाम के स्थान पर ‘धड़ीचा प्रथा’ काफी प्रचलित है। हर साल शिवपुरी नाम के इस जगह पर एक मंडी लगाई जाती है। जहां लड़कियों को किराए पर देने की प्रथा है। 1 साल के लिए किसी भी महिला को यहां आप अपनी बीवी के तौर पर किराए पर ले सकते हैं।

लड़कियों की कीमत 15,000 से 25,000 तक होती है। इस प्रथा में महिलाओं के घरवाले अपनी खुशी से साल भर के लिए किसी अन्य पुरुष को अपनी लड़की को किराए पर दे देते हैं और अपनी लड़की की शादी उस शख्स से करा देते हैं। वो व्यक्ति अगर चाहे तो उस लड़की को 1 साल से ज्यादा समय तक के लिए भी रख सकता है उसके लिए उसे ज्यादा पैसे देने होते हैं। उसके लिए 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के स्टांप पेपर होते हैं जिस पर सौदेबाजी की पूरी लिखा-पढ़ी की जाती है। मध्य प्रदेश में ये किराये पर बीवी की कुप्रथा आज से नहीं, बल्कि पिछले कई दशकों से लगातार यूं हीं बदस्तूर चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button