टॉप न्यूज़मनोरंजन

भारत के बाद एक और फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

हॉलीवुड में बिजी रहने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक करने का मन बनाया और यहां शूटिंग शुरु की तो उन्हें एक और फिल्म का ऑफर मिल गया। गौरतलब है कि कुछ समय से हॉलीवुड में बिजी रहने के बाद प्रियंका ने भारत का रुख किया है। दबंग हीरो सलमान खान के साथ ‘भारत’ के बाद प्रियंका को अब एक और फिल्म मिल गई है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका फिल्ममेकर सोनाली बोस की फिल्म में फरहान अख्तर के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी और उनकी किताब माय लिटिल एपिफेनीज’ पर आधारित है। प्रियंका और फरहान, आयशा के अभिभावक की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि फिल्म में जायरा वसीम, आयशा का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब इस फिल्म की शूटिंग अगस्त माह से शुरु होने की बात कही जा रही है। यहां आपको आयशा के बारे में बतला दें कि आयशा चौधरी एक प्रखर वक्ता रहीं, जिन्हें 13 साल की उम्र में पुल्मॉनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी हुई और वो उससे लड़ती हुई अपनी प्रतिभा को निखारती चली गईं। अपने फन से दुनिया को प्रभावित किया और महज 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। अब उन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है जिसके लिए प्रियंका को साइन करने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button