मनोरंजन

भारत कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सलमान खान के साथ अपनी इक्वेशन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुम्बई : बीते साल निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं और सलमान भी कई इवेंट्स पर इस बारे में बोल चुके हैं।

हालांकि प्रियंका ने इस सिचुएशन पर पहले कभी नहीं बोला लेकिन द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के दौरान उनसे सलमान खान और उनके भारत छोडऩे के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस पर रिऐक्ट करना होता तो अब तक कर चुकी होतीं। प्रियंका ने माना कि सलमान बढिय़ा इंसान हैं और उन्होंने हमेशा उनकी तारीफ की है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी उनकी अच्छी दोस्त हैं और सलमान के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान मेरे और निक के रिसेप्शन में आए थे और उनके बीच कोई समस्या नहीं है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त फरहान अख्तर, डायरेक्टर शोनाली बोस और प्रड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में बिजी हैं।

Related Articles

Back to top button