राष्ट्रीय

भारत पहुंची एंजेला मर्केल, PM मोदी के साथ बैठक में होंगे अहम समझौते

German Chancellor Angela Merkel smiles and  holds a bunch of flowers as she greets Indian officials after arriving at the airport in New Delhi on October 4, 2015 for a two-day visit to India. German Chancellor Angela Merkel landed in New Delhi late on October 4 for a visit in which she is expected to push for closer trade ties, and during which India's leader hopes to draw investment from the European powerhouse. AFP PHOTO /ROBERTO SCHMIDT        (Photo credit should read ROBERTO SCHMIDT/AFP/Getty Images)नई दिल्ली (5 अक्टूबर): जर्मनी की चांसलर एंजिला मार्केल तीन दिनों की यात्रा पर रविवार देर रात भारत पहुंची। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों के कई मुद्दों पर आज वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगी। जिसमें व्यापार बढ़ावा, सुरक्षा और रक्षा संबंधों पर मुख्य जोर होगा।

हवाईअड्डे पर मर्केल की अगवानी वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने की। जर्मन चांसलर के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों का बड़ा शिष्टमंडल भी आया है। उनके

पहुंचने के शीघ्र बाद मोदी ने ट्वीट किया कि नमस्ते चांसलर मर्केल, आपका और आपके शिष्टमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है। मैं सार्थक चर्चा और भारत..जर्मनी संबंधों के मजबूत होने की आशा करता हूं।

मोदी और मर्केल के बीच होने वाली वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, नवीकरणीय उर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रेलवे, जल और कूड़ा प्रबंधन, शहरी विकास तथा कृषि क्षेत्र पर केंद्रित होने की संभावना है। भारत और जर्मनी 2001 से रणनीतिक साझेदार हैं। जर्मन चांसलर के साथ शीर्ष जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का एक प्रतिनिधिमंडल भी है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button